1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के जन्मदिन पर सामने आया 'अंग्रेजी मीडियम' से उनका लुक, रिलीज डेट भी आई सामने

इरफान खान के जन्मदिन पर सामने आया 'अंग्रेजी मीडियम' से उनका लुक, रिलीज डेट भी आई सामने

 Published : Jan 07, 2020 04:09 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 04:09 pm IST

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार इरफान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग मूवी 'अंग्रेजी मीडियम' से उनका लुक सामने आया है।

इरफान खान आज 53 साल के हो...- India TV Hindi
इरफान खान आज 53 साल के हो गए।

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार इरफान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग मूवी 'अंग्रेजी मीडियम' से उनका लुक सामने आया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गयी है। मेडॉक फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इरफान खान का लुक शेयर किया गया है। इस स्टिल में इरफान खान, शर्ट के ऊपर स्वेटर और हाफ जैकेट पहने दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान है। 

पोस्ट में फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम के रिलीज़ डेट के बारे में भी लिखा गया है। पोस्ट में लिखा है- बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफान को हैप्पी बर्थडे। बर्थडे ट्रीट के तौर पर हम सभी फैंस के लिए मार्च 2020 में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।

इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं। करीना इस फिल्म में पुलिसवाली की भूमिका में हैं। इस फिल्म से करीना और इरफान का एक स्टिल सामने आ चुका है। बता दें, यह फिल्म साल 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। हिंदी मीडियम में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर इरफान के अपोजिट नजर आई थीं।

हिंदी मीडियम महज 14 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ने 322.4 करोड़ रुपये शानदार कलेक्शन करके इतिहास रच दिया था। 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होने वाली फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम का निर्देशन होमी अदाजानिया ने किया है। फिल्म को दिनेश विज़न प्रो़ड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में बोलो तारा रारा गाने का रिक्रिएशन सुनने को मिलेगा। 

अंग्रेज़ी मीडियम में इरफान खान और करीना कपूर के अलावा, राधिका मदन, दीपक डोब्रियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाड़िया और रणवीर शोरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन