1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान ने बताया, जब करेंगे अपने काम पर विश्वास, तो दुनिया को भी होगा

इरफान खान ने बताया, जब करेंगे अपने काम पर विश्वास, तो दुनिया को भी होगा

 Published : Jan 22, 2018 07:16 am IST,  Updated : Jan 22, 2018 07:16 am IST

इरफान खान ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई ऐसे बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जो हमेशा लोगों के दिलों में ताजा में रहेंगे। उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में...

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई ऐसे बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जो हमेशा लोगों के दिलों में ताजा में रहेंगे। उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित भी किया जा चुका है। हाल ही में जियो फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें 'हिंदी मीडियम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया है। इरफान अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि दुनिया काम में तभी विश्वास करेगी जब अभिनेता का भी विश्वास उसमें हो।

इरफान ने एक बयान में कहा, "हिंदी मीडियम मेरे दिल के काफी करीब है और मेरी इच्छा है कि इस तरह की कहानियों को दर्शकों के समाने रखूं। जब आपको अपने काम पर विश्वास होगा, दुनिया को भी आपके साथ इस पर विश्वास होगा। यह जानकर खुशी होती है कि जिस कहानी में आपका विश्वास है, उसे दर्शक भी उतने ही प्यार से देखते हैं। यह समय बदलाव का है और मुझे खुशी है कि यह बदलाव लोगों को स्वीकार है।" अभिनेता ने ट्वीट कर कहा कि 'हिंदी मीडियम' का सफर एक ऐसी कहानी के जश्न मनाने का साक्षी है, जिसे अच्छे कंटेंट के साथ दिल से बताया गया है।

मडोक फिल्म्स और टी-सीरिज द्वारा सह निर्मित 'हिंदी मीडियम' को शनिवार को आयोजित 63वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर) के पुरस्कार से भी नवाजा गया। मडोक फिल्म्स के दिनेश विजान ने कहा, "अच्छा कंटेंट विजेता बनकर उभरा।" विजन ने कहा, "शानदार, क्या शुरुआत है 2018 की हम सभी के लिए। यह देखना काफी अच्छा है कि एक बार जब धूल बैठ गई तो अच्छा कंटेंट एक विजेता के रूप में उभरा और यह हम सभी को 2018 में कड़ी मेहनत करने के लिए बढ़ावा देगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन