1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की पत्नी सुतापा का फॉर्महाउस है बेहद खूबसूरत, बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीरें

इरफान खान की पत्नी सुतापा का फॉर्महाउस है बेहद खूबसूरत, बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Feb 10, 2021 10:53 am IST,  Updated : Feb 10, 2021 10:53 am IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने मां सुतापा के फॉर्महाउस की तस्वीरें शेयर की है।

इरफान खान की पत्नी सुतापा का फॉर्महाउस है बेद खूबसूरत, बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीरें- India TV Hindi
इरफान खान की पत्नी सुतापा का फॉर्महाउस है बेद खूबसूरत, बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/BABIL.I.K/

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल पिता के साथ-साथ मां सुतापा सिकंदर के काफी नजदीक हैं। बाबिल अधिकतर सोशल मीडिया में इरफान खान की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी यादें फैंस के जहन में आज भी ताजा हैं। उनकी कोई भी पुरानी तस्वीर या उनसे जुड़ी कोई चीज सामने आती है तो तुरंत वायरल हो जाती हैं। वहीं अब बाबिल ने मां के फॉर्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। 

बाबिल ने इंस्टाग्राम पर फॉर्म हाउस की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें फाइनल टच दिया जा रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बाबिल लिखते हैं, 'मां के फॉर्महाउस का छोटा सा वाइब'

गुड न्यूज: ताहिरा कश्यप, एकता कपूर की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' ऑस्कर टॉप 10 में हुई शॉर्टलिस्ट

तस्वीरों की बात करें तो बाबिल ने फॉर्महाउस के बाहर और अंदर की कई तस्वीरें शेयर की है। फॉर्महाउस के पास नदीं या तालाब भी है। 

आमिर खान की बेटी इरा चार साल से डिप्रेशन की शिकार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

कुछ ही दिन पहले बाबिल की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक्टर ऊंट की सवारी कर रहे हैं। आंखों पर चश्मा लगाए इरफान को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो उस वक्त बेहद खुश थे और बहुत ही संजीदगी से मुस्कुरा रहे हैं। इस पोस्ट पर इरफान के फैंस ने खूब प्यार लुटाया है।

अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली। उन्हें पेट के संक्रमण के कारण धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 54 वर्ष के थे। 

अभिनेता कई सालों से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे और चिकित्सा सुविधा ले रहे थे। इरफान 'हिंदी मीडियम', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी व्यावसायिक फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन