1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेगनेंसी की खबरों पर क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

प्रेगनेंसी की खबरों पर क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?

 Published : Sep 14, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 01:11 pm IST

युवराज और हेजल की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवड और क्रिकेट की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

yuvraj singh hejal keech - India TV Hindi
yuvraj singh hejal keech

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि क्रिकेटर युवराज सिंह पापा बनने वाले हैं, चर्चा थी कि युवराज की पत्नी हेजल कीच प्रेगनेंट हैं। लेकिन युवराज सिंह की मां शबनम ने कह दिया था कि हेजल प्रेगनेंट नहीं हैं। हाल ही में एक फोटोग्राफर ने मुंबई एयरपोर्ट पर हेजल कीच की एक तस्वीर ली थी, तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फोटोग्राफर ने लिखा था, ‘प्रेगनेंट हैं युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच’। बाद में फोटोग्राफर ने तस्वीर से प्रेगनेंट शब्द हटा लिया था।

युवराज की मां से जब हेजल की प्रेगनेंसी के बारे में पूछा गया थो तो उन्होंने कहा था, उनकी शादी को सिर्फ 10 महीने हुए हैं, युवराज और हेजल की फैमिली प्लानिंग में अभी वक्त है, अभी उन्हें उनकी लाइफ एन्जॉय करने दीजिए। बच्चे तो सारी उम्र पालने हैं।

yuvraj singh hejal keech pregnancy news
yuvraj singh hejal keech pregnancy news

अब हेजल ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। हेजल ने मीडिया में उड़ रही इस खबर का खंडन किया है। उनका कहना है- मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। मुझे नहीं पता ऐसी खबरें कहां से आ जाती हैं। अभी हमने बेबी प्लान नहीं किया है। जब हम इसकी प्लानिंग करेंगे तभी होगा, अभी मुझे काम के सिलसिले में काफी ट्रैवेल करना पड़ता है। जब मुझे लगेगा अब मैं घर में रुक सकती हूं, तब हम बेबी के बारे में सोचेंगे।

yuvraj singh hejal keech pregnancy news
yuvraj singh hejal keech pregnancy news

बता दें, युवराज और हेजल की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। दोनों की शादी में बॉलीवड और क्रिकेट की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।

yuvraj singh hejal keech pregnancy news
yuvraj singh hejal keech pregnancy news

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन