1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सच में विक्की कौशल को डेट कर रही हैं कटरीना कैफ? दिवाली पार्टी में...

क्या सच में विक्की कौशल को डेट कर रही हैं कटरीना कैफ? दिवाली पार्टी में...

 Published : Oct 29, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 07:51 pm IST

पिछले कुछ समय से यह चर्चा जोरों पर है कि विक्की और कैटरीना फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विक्की कौशल -कटरीना...- India TV Hindi
विक्की कौशल -कटरीना कैफ Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपने किसी दोस्त की दिवाली पार्टी से साथ-साथ बाहर निकलते देखा जा सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि ये दोनों पार्टी से बाहर साथ में निकले, लेकिन इसके बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ी से रवाना होकर चल दिए।

अपने-अपने रास्ते जाने से पहले दोनों ही कलाकारों ने मीडिया के कैमरे को देख पोज भी दिया। ऑनलाइन छाई इन तस्वीरों में दोनों ही सितारें पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। विक्की जहां सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिख रहे हैं, वहीं कैटरीना घाघरा-चोली में नजर आ रही हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

पिछले कुछ समय से यह चर्चा जोरों पर है कि विक्की और कैटरीना फिलहाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों के मुताबिक, दोनों अभी पूरी तरह से सिंगल हैं और एक-दूजे को डेट नहीं कर रहे हैं।

जब मॉर्डन बहू ने पहली बार रखा छठी मैया का व्रत, ऑल टाइम हिट है chhath का ये Video Song

कुछ वक्त पहले इस अफवाह को उस वक्त और भी हवा मिली जब खबरें आईं कि जल्द ही ये दोनों साथ में किसी फिल्म में काम कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, विक्की और कैटरीना सिंगल हैं, पार्टी में से दोनों के इस तरह से साथ में निकलने से यह चर्चा फिर से शुरू हो गई।

Housefull 4 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' के चौथे दिन की कमाई पहुंची इतने करोड़ के पार, बनाया ये रिकॉर्ड

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन