1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: आलिया भट्ट से कैटरीना कैफ तक, Vogue मैगज़ीन पर अगले महीने नज़र आएंगी कई हस्तियां

Pics: आलिया भट्ट से कैटरीना कैफ तक, Vogue मैगज़ीन पर अगले महीने नज़र आएंगी कई हस्तियां

 Published : Oct 20, 2019 08:08 am IST,  Updated : Oct 20, 2019 08:12 am IST

वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज पर अगले महीने कई बॉलीवुड हस्तियां नज़र आएंगी।

Alia Bhatt and Katrina Kaif- India TV Hindi
आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट Image Source : INSTAGRAM

वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज पर अगले महीने आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ समेत कई बॉलीवुड स्टार्स नज़र आने वाले हैं। वोग इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक पेश की है, जिसमें सभी सितारें बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस लग रहे हैं।

वोग इंडिया ने इंस्टाग्राम पेज पर आलिया भट्ट की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो स्विमिंग पूल के अंदर नियोन रंग की ड्रेस पहनकर बैठी हुई हैं। इस लुक में आलिया बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, '26 साल की उम्र में कई उपलब्धियां हासिल करने वाली आलिया भट्ट... नवंबर 2019 में मिलिए सितारों से।'

वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को पूरे हुए 7 साल, करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

वोग इंडिया ने अनुष्का शर्मा के फोटोशूट की झलक दिखाई है। इसमें अनुष्का पिंक कलर की ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं। 

कैटरीना कैफ भी अगले महीने वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज पर नज़र आएंगी। इस फोटोशूट में उनका लुक काफी इंटेस है।

वोग इंडिया मैगज़ीन के लिए रणवीर सिंह ने भी फोटोशूट कराया है। गले में लेयर्ड चेन और वेलवेट की जैकेट में रणवीर काफी हैंडसम लग रहे हैं।

तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली के 'एक्टिंग का ए नहीं आता' वाले कमेंट का दिया जवाब

भारतीय महिला धावक दुत्ती चंद भी वोग इंडिया की मैगज़ीन में नज़र आएंगी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में उनका लुक काफी अट्रैक्टिव है।

इराकी-अमेरिकन मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी ब्लॉगर हुडा खट्टन भी अगले महीने वोग इंडिया मैगज़ीन में नज़र आएंगी। स्विमिंग पूल में दिया गया उनका पोज बोल्ड और ब्यूटीफुल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी हस्तियों से कहा, गांधी और गांधीवाद पर बनाएं फिल्म

यूट्यूब सेंसेशन और फेमस होस्ट लिली सिंह भी वोग इंडिया मैगज़ीन के पेज पर दिखाई देंगी। लिली कई फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं।  

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन