एक्टर पुलकित सम्राट अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहले उन्होंने सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से कई सालों की डेटिंग के बाद शादी की, लेकिन जल्द उनका नाम यामी गौतम से जुड़ने लगा। इसके बाद पुलकित और श्वेता अलग हो गए। हालांकि यामी संग भी पुलकित का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी के परिवार वाले उनके और पुलकित के रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली थी। कुछ समय तक सिंगल लाइफ बिताने के बाद पुलकित की ज़िंदगी में एक नई एक्ट्रेस ने एंट्री ली है।
Related Stories
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, पुलकित और कृति खरबंदा इन दिनों रिलेशन में हैं। दोनों साथ में फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में नज़र आए थे। दोनों को कुछ मौकों पर साथ देखा गया है। 'फुकरे' एक्टर वरुण शर्मा के बर्थडे बैश में भी दोनों पहुंचे थे। इतना ही नहीं, पुलकित के बर्थडे पर कृति उन्हें सरप्राइज देने चैन्नई भी पहुंच गई थीं। पुलकित वहां किसी शूट के सिलसिले में थे। इतना ही नहीं, कृति अब पुलकित के पर्सनल ट्रेनर समीर हंसारी से ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
आपको बता दें कि दोनों फिलहाल अनीस बज़मी की फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग कर रहे हैं।
Also Read:
मम्मी अमृता सिंह से अलग रहने के सवाल पर सारा अली खान ने दिया ये जवाब
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते को हुए 1 साल, सोशल मीडिया पर दोनों ने ऐसे किया विश