1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुर्लभ बीमारी की खबरों के बीच लंदन में मैच का मजा उठाते दिखे इरफान खान!

दुर्लभ बीमारी की खबरों के बीच लंदन में मैच का मजा उठाते दिखे इरफान खान!

 Published : May 29, 2018 02:27 pm IST,  Updated : May 29, 2018 02:27 pm IST

इरफान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी दुर्लभ बीमारी के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को इस बात की जानकारी दी थी कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। इसके बाद से इरफान के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में एक मायूसी का माहौल छा गया।

Irrfan Khan- India TV Hindi
Irrfan Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी दुर्लभ बीमारी के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को इस बात की जानकारी दी थी कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। इसके बाद से इरफान के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में एक मायूसी का माहौल छा गया। इन दिनों वह लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। लेकिन अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक स्टेडियम में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इरफान की बीमारी की खबर के बाद उनकी से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई, ऐसे में उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है।

बता दें कि यह तस्वीर इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम की है। इस दौरान इरफान पाकिस्तान वर्सेज इंग्लैंड के मैच का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अब तक इरफान की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वह मैच देखने पहुंचे थे। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों का दावा है कि इरफान पाकिस्तान वर्सेज इंग्लैंड का मजा लेने पहुंचे हैं।

हालांकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे इरफान का हमशक्ल भी बता रहे हैं। गौरतलब है कि इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने कुछ समय पहले फिल्म ट्विटर पर 'कारवां' का पोस्टर जारी किया था, जिसके बाद उनके फैंस अंदाजा लगाने लगे कि अब उनकी सेहत सुधार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन