1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी की सगाई पर इमोशनल हुईं बचपन की दोस्त कियारा आडवाणी, शेयर की पोस्ट

ईशा अंबानी की सगाई पर इमोशनल हुईं बचपन की दोस्त कियारा आडवाणी, शेयर की पोस्ट

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 23, 2018 07:32 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 09:06 pm IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पर उनकी बचपन की दोस्त कियारा आडवाणी थोड़ी इमोशनल हो गईं।

Kiara Advani, Isha Ambani childhood picture- India TV Hindi
Kiara Advani, Isha Ambani childhood picture Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ हो चुकी है। इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक उनका फंक्शन चला, जिसमें बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज शामिल हुए। ईशा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बचपन की दोस्त हैं। अपनी दोस्त की सगाई पर कियारा थोड़ी इमोशनल हो गईं।

कियारा ने अपनी और ईशा की बचपन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

कियारा ने लिखा- ''कुछ स्पेशल लोग होते हैं, जो आपकी जिंदगी का हिस्सा होते हैं और आप उनके साथ बड़े होते हैँ। मेरी पुरानी दोस्त, अभी भी उतनी केयरिंग, विनम्र और शानदार हैं जैसी पहली बार मिलने पर आप थीं। मेरी होने वाली दुल्हन ईशू, अपने अंदर के बच्चे को कभी बड़ा मत होने देना। बधाई हो ईशा।''

आपको बता दें कि ईशा-आनंद की सगाई में अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जूही चावला, शान, सोनम कपूर आहूजा, आनंद आहूजा, सचिन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर, आमिर खान, किरण राव, करण जौहर सहित कई लोग शामिल हुए थे।

सगाई समारोह में अमेरिका के पॉपुलर सिंगर जॉन लेजेंड ने परफॉर्म भी किया था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी अपनी बेटी ईशा का हाथ पकड़ कर ला रहे हैं।

ईशा-आनंद की शादी इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

Also Read:

बेटी नूरवी को गोद में लिए घर लौटे नील नितिन मुकेश, देखें तस्वीरें

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती

Batti Gul Meter Chalu box office collection Day 2: दूसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन