1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टंट डबल के बिना ईशान खट्टर ने किया स्टंट सीन

स्टंट डबल के बिना ईशान खट्टर ने किया स्टंट सीन

 Published : Feb 17, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 03:34 pm IST

'खाली पीली' में ईशान मुंबई के एक कैब चालक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडेय भी हैं।

स्टंट डबल के बिना ईशान...- India TV Hindi
स्टंट डबल के बिना ईशान खट्टर ने किया स्टंट सीन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:अभिनेता ईशान खट्टर ने अपनी फिल्म 'खाली पीली' के क्लाइमैक्स के लिए एक्सन सीन की शूटिंग बिना केबल और स्टंट डबल के खुद ही की है। फिल्म के एक्शन निर्देशक परवेज शेख ने कहा, "ईशान ने सारे स्टंट खुद ही किए, वह भी बिना केबल और सुरक्षा के। दरअसल ईशान ने मुझसे अनुरोध किया कि वह स्टंट खुद करना चाहते हैं और मैं मान गया।"

उन्होंने आगे कहा, "हम ब्रिज पर किसी का पीछा करने का सीन शूट कर रहे थे और उसमें ईशान को अपनी टैक्सी चलानी थी, उसके बाद एक बिंदु पर रुक कर उन्हें लड़ना था। भले ही टैक्सी की स्पीड और टेक्नोलॉजी आज के लेटेस्ट कारों से मिलती न हो, बावजूद इसके ईशान ने बहुत अच्छे से कार चलाई।"

'खाली पीली' में ईशान मुंबई के एक कैब चालक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडेय भी हैं।

कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, 'तेजस' फिल्म में एयरफोर्स पायलट का निभाएंगी किरदार

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन