मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म ‘धड़क’ में नजर आने वाले हैं। ईशान अभी 22 साल के हैं और इतनी कम उम्र में ही वो मशहूर ईरानी फिल्म निर्माता माजिद मजीदी के साथ काम कर चुके हैं। अब ईशान खट्टर अपनी दूसरी फिल्म 'धड़क' की रिलीज के लिए तैयार हैं।
Related Stories
उनका कहना है कि करियर की शुरुआत में ही उन्हें विभिन्न किरदारों को निभाने के प्रस्तावो को मिलने का सौभाग्य मिला है। ईशान ने कहा, "इतने कम समय में अलग-अलग तरह के किरदार की पेशकश का सौभाग्य मिला। मैंने अपने पसंदीदा मजीद मजीदी के साथ शुरुआत की, जबकि 'धड़क' ने मुझे बड़ा एक्सपोजर दिया। मुझे उम्मीद है कि संतुलन बनाए रखूंगा।"
उन्होंने कहा, "मैं अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो एक कलाकार के रूप में विकसित करने में मदद करते हैं। मूवी बफ होने के नाते, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस पेशे में हूं।"
उनकी आगामी फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी। यह मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है।