1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर बोले- परिवार से सीख मिली है, दवाब जैसी नकारात्मक चीज नहीं

ईशान खट्टर बोले- परिवार से सीख मिली है, दवाब जैसी नकारात्मक चीज नहीं

 Published : Jul 13, 2018 12:10 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 12:10 pm IST

ईशान खट्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। जहां एक ओर वह इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ईशान की यह दूसरी फिल्म है।

Ishaan Khattar- India TV Hindi
Ishaan Khattar

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धड़क के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। जहां एक ओर वह इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ईशान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी के साथ ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में भी दिखाई दे चुके हैं। हालांकि ईशान का मानना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह फिल्मों में काम करने का मौका मिला। ईशान ने मुंबई में गुरुवार को 'धड़क' के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की।

यह पूछे जाने पर कि वह फिल्म उद्योग में अपने परिवार के कद को बनाए रखने के लिए कोई दबाव महसूस करते हैं? इस पर ईशान ने कहा, "मुझे केवल अपने परिवार से प्रोत्साहन और सीख मिली है, इसलिए मैं उनके साथ दबाव जैसी नकारात्मक चीजों को नहीं जोड़ता।" ईशान ने कहा कि वह अपने भाई शाहिद कपूर से प्रेरित हैं और हमेशा उनसे प्रोत्साहन मिलता है।

गौरतलब है कि शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धड़क’ की रिलीज से पहले ईशान के फैंस की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। बता दें कि फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कुछ दिनों पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। सुपरहिट मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिन्दी रीमेक ‘धड़क’ के गाने भी खूब कमाल दिखा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन