1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जौनपुर में टीवी शो 'इश्क सुभान अल्लाह' पर बैन की मांग उठी

जौनपुर में टीवी शो 'इश्क सुभान अल्लाह' पर बैन की मांग उठी

 Published : Dec 28, 2018 10:31 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 10:31 pm IST

जौनपुर की शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने शुक्रवार को जी टीवी के शो 'इश्कसुभान अल्लाह' पर पाबंदी लगाने और लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार करने की मांग की।

Ishq Subhan Allah- India TV Hindi
Ishq Subhan Allah

जौनपुर की शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति ने शुक्रवार को जी टीवी के शो 'इश्कसुभान अल्लाह' पर पाबंदी लगाने और लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार करने की मांग की।

शिया जामा मस्जिद में इमामे जुमा शहर जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने जुमे की नमाज के खुतबे में नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि हजरत अबु तालिब के इमान पर बहस करने वालों को इतिहास की सही जानकारी नहीं है। हजरत अबु तालिब को जो मुसलमान नहीं समझते हैं, उन्हें अपने ईमान का जायजा लेना चाहिए।

उन्होंने शो में की गई टिप्पणी पर कहा कि जी टीवी हमेशा मुसलमानों के विषय पर विवादित रवैया अपनाता है। इससे पहले भी जी टीवी ने कई कार्यक्रमों में मुसलमानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके लिए सरकार की तरफ से टीवी चैनल पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

वहीं, शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी ने कहा कि किसी भी मजहब के बारे में या महान शख्सियतों पर विवादित बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह के विवादित सीरियल समाज के ताने- बाने को छिन्न-भिन्न करते हैं, इसलिए शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सभी सदस्य सरकार से यह मांग करते हैं कि 'इश्कसुभान अल्लाह' सीरियल पर पाबंदी लगाई जाए व सीरियल के लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार किया जाए।

शो में ईशा सिंह और अदनान खान लीड रोल में हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Simmba Review: कॉमेडी, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा'

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के विरोध पर अनुपम खेर- यह दुर्भाग्यपूर्ण, विदेशों में ऐसी फिल्मों को अवॉर्ड मिलता है

81 साल के कादर खान की हालत गंभीर, पीएसपी डिसऑर्डर की वजह से दिमाग ने काम करना बंद किया

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन