1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बाली में भूकंप के तेज झटके से बाल-बाल बची यूलिया वंतूर, वीडियो शेयर करके बताई आपबीती

जब बाली में भूकंप के तेज झटके से बाल-बाल बची यूलिया वंतूर, वीडियो शेयर करके बताई आपबीती

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2019 06:59 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 07:03 am IST

बीते मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के तेज झटके आए। जिसमें यूलिया वंतूर फंस गई थीं। उस समय वह काफी डर गई थी। इसी को लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Lulia vantur- India TV Hindi
Lulia vantur

नई दिल्ली: बीते मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में भूकंप के तेज झटके आए। जिसमें सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर फंस गई थीं। लेकिन वह सुरक्षित है। यूलिया बाली में हॉलीडे एंजॉय कर गई हुई हैं। यूलिया ने वहां एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि भूकंप आते समय उनका क्या हाल था।  

रोमानियाई मॉडल व अभिनेत्री यूलिया वंतूर की आंखें 5.7 तीव्रता के भूकंप के के बाद खुलीं, जोकि उनके लिए एक कंपा देने वाला अलार्म साबित हुआ। यूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इसे कैप्शन दिया, 'वेक अप टू लाइफ (जिंदगी के लिए जागे)।' उन्होंने लिखा, "आज सुबह मुझे हिला देने वाला अलार्म बजा। मैं फिलहाल बाली में हूं, जहां 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। कुछ ही सेकंड में हजारों विचार मेरे दिमाग को झकझोर रहे थे, लेकिन मैंने शांत रहते हुए विश्वास बनाए रखने का फैसला किया।"

उन्होंने कहा कि उन्हें यह बहुत साफतौर पर महसूस हुआ कि कुछ भी बुरा नहीं होने वाला है और यह समय बीत जाएगा।

अभिनेत्री ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ और कुछ मिनटों में ही सब सामान्य हो गया।

ये भी पढ़ें-

Saaho के एक एक्शन सीन पर खर्च हुए 70 करोड़, प्रभास ने 5 ट्रकों और हेलीकॉप्टर से किए स्टंट

बिना किसी गॉडफादर के बदल दिया सिनेमा जगत का हुलिया, प्रियंका चोपड़ा अब दुनिया में कर रही हैं भारत का नाम रौशन

15 साल बाद लौटेगा 'Rendezvous with Simi Garewal' शो, रणवीर-दीपिका होंगे पहले गेस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन