1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन ने बार्बी स्विमसूट में दिखाए जलवे

जैकलीन ने बार्बी स्विमसूट में दिखाए जलवे

 Published : Jun 12, 2019 11:51 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 11:51 pm IST

 अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। 

jacqueline fernandez- India TV Hindi
jacqueline fernandez Image Source :

 

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फिलहाल अपनी बहन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वह एक गुलाबी रंग के स्विमसूट में नजर आईं, जिस पर 'बार्बी' लिखा था। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह छुट्टियों के दौरान बीच पर अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जैकलीन ने चमकीला गुलाबी स्विमसूट पहना हुआ है, जिस पर सफेद रंग से बार्बी लिखा हुआ है। 

वह चश्मे और हाई पोनीटेल के साथ छुट्टियों के लुक में नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह नौका पर बैठी हैं और फ्लोरल ड्रेस में काफी आकर्षक दिख रही हैं। 

उन्होंने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "मेरी बहन पू गेरी को जन्मदिन की मुबारकबाद। हम हमेशा बिकनी बॉडीज के लिए मेहन करते हैं, लेकिन सुबह में कॉफी और क्रोइसेन खाना नहीं छोड़ते हैं। मुझे तुमसे प्यार है।"

काम के मोर्चे पर जैकलीन पहली बार डिजिटल दुनिया में नेटफ्लिक्स के 'मिसेज सीरीयल किलर' के साथ कदम रख रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन