1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान-जैकलीन फर्नांडिस स्टारर किक 2 को रोहित शेट्टी करेंगे डायरेक्ट?

सलमान खान-जैकलीन फर्नांडिस स्टारर किक 2 को रोहित शेट्टी करेंगे डायरेक्ट?

 Published : Jun 09, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 05:09 pm IST

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी 'किक 2' को डायरेक्ट कर सकते हैं।

Rohit Shetty may direct Salman Khan and Jacqueline Fernandez starrer Kick 2- India TV Hindi
Rohit Shetty may direct Salman Khan and Jacqueline Fernandez starrer Kick 2

कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि सलमान खान, रोहित शेट्टी की किसी कॉप ड्रामा फिल्म में काम करेंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है और अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित 'किक 2' को डायरेक्ट कर सकते हैं। इसमें सलमान और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं।

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''साजिद नाडियाडवाला पिछले एक साल से किक 2 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। सलमान और जैकलीन इस सीक्वल में नज़र आएंगे और साजिद चाहते हैं कि रोहित इस फिल्म को डायरेक्ट करें। साजिद को रोहित बहुत पसंद हैं और उन्होंने रोहित से स्क्रिप्ट डिस्कस भी कर लिया है।''

सूत्र के मुताबिक, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, वहीं से दूसरी फिल्म शुरू होगी। ''फिल्म में बहुत एक्शन सीक्वेंस हैं और इसके लिए रोहित शेट्टी सही रहेंगे। रोहित और सलमान के एक साथ फिल्म में आने से स्टार वैल्यू बढ़ जाएगी।''

सूत्र ने ये भी बताया कि सलमान और रोहित 'किक 2' के अलावा किसी और फिल्म में भी साथ काम कर सकते हैं। ''रोहित के पास अपनी भी स्क्रिप्ट है, जो उन्होंने सलमान को सुनाई है।''

आपको बता दें कि सलमान की 'भारत' 5 जून को रिलीज़ हुई है। फिल्म में कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ भी हैं। सलमान इसके अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट संग नज़र आएंगे।

Also Read:

चारू असोपा और राजीव सेन ने कोर्ट में की शादी, 16 जून को गोवा में करेंगे बीच वेडिंग

तापसी पन्नू की ऐसी हालत देखकर फैंस हो गए परेशान, करने लगे जल्दी ठीक होने की दुआ

सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस के बीच मचा दी खलबली, क्या जल्द ही शुरू होगा बिग बॉस 13?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन