1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीज ने शुरू की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, जैसलमेर से शेयर की ये तस्वीरें

जैकलीन फर्नांडीज ने शुरू की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, जैसलमेर से शेयर की ये तस्वीरें

 Published : Feb 17, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 10:26 pm IST

जैकलीन फर्नांडीज ने राजस्थान में फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
Jacqueline Fernandez Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINE FERNANDEZ

जैकलीन फर्नांडीज ने राजस्थान में फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म के लिए उनका पहला शूट शेड्यूल है और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई स्टोरी इस बात का सबूत है कि अभिनेत्री की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। जैकलीन सुबह की फ्लाइट से अपनी टीम के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो गयी हैं। ऐसे में, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक अपडेट पोस्ट किया है।

सैफ और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' से रणबीर कपूर की 'शमशेरा' तक, YRF ने 5 फिल्मों की डेट का किया एलान

Jacqueline Fernandez
Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINE FERNANDEZJacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez
Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINE FERNANDEZJacqueline Fernandez

जैकलीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फ्लाइट के अंदर अपने क्रू के साथ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है- 'ये केवल शुरुआत है 'बच्चन पांडे'।' इसके साथ ही जैकलीन ने राजस्थानी थाली की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसके कैप्शन में लिखा है- 'जैसलमेर।' जैकलीन के इस इंस्टाग्राम कैप्शन से साफ है कि बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग अभी जैसलमेर में हो रही है। 

जैकलीन इस फिल्म में हाउसफुल 2 और 3 के बाद अपने सह-कलाकार अक्षय कुमार के साथ फिर से स्क्रीन स्पेस साझा कर रही हैं। उनके पास इस वक्त 4 बड़े बजट फिल्में हैं और एक के बाद एक शूट के साथ उनका शूटिंग शेड्यूल फुल-पैक है। जैकलीन जनवरी के पूरे महीने के दौरान भूत पुलिस और सर्कस की शूटिंग में व्यस्त थीं।

शिल्पा शेट्टी ने 'धड़कन' को-स्टार सुनील शेट्टी संग शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स पूछ रहे - 'राम कहां है?'

जैकलीन अपनी आगामी फिल्मों में उद्योग के बड़े नामों के साथ कुछ दमदार फिल्मों के जरिये अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगी। उनकी बिग बजट फिल्मों में, रोहित शेट्टी का निर्देशन में बनी सर्कस है, जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी, साथ ही वह सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ भूत पुलिस में, सलमान खान के साथ किक 2 और हाल ही में घोषित बच्चन पांडे में दिखाई देंगी।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन