1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' से रणबीर कपूर की 'शमशेरा' तक, YRF ने 5 फिल्मों की डेट का किया एलान

सैफ और रानी मुखर्जी की 'बंटी और बबली 2' से रणबीर कपूर की 'शमशेरा' तक, YRF ने 5 फिल्मों की डेट का किया एलान

 Published : Feb 17, 2021 07:29 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 07:34 pm IST

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म 'बंटी और बबली 2' सहित YRF ने 5 फिल्मों की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

YRF annouces 5 films release date - India TV Hindi
YRF annouces 5 films release date  Image Source : TWITTER/SONA UNIYAL AND RK FAN CLUB

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ये फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी। इस फिल्म के अलावा चार और फिल्मों के रिलीज की डेट भी अनाउंस हो गई है। 

शिल्पा शेट्टी ने 'धड़कन' को-स्टार सुनील शेट्टी संग शेयर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स पूछ रहे - 'राम कहां है?'

तरण आदर्श ने ट्वीट किया- 'आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। वाईआरएफ ने अपनी फिल्म की डेट अनाउंस कर दी। सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'बंटी और बबली 2' 23 अप्रैल 2021 को।' 'बंटी और बबली 2' फिल्म में रानी और सैफ के अलावा सिद्धांत चतुवेर्दी भी हैं। इस फिल्म को वरुण वी. शर्मा ने डायरेक्ट किया है। 'बंटी और बबली 2' फिल्म साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वेल है। इस  फिल्म में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। 

'बंटी और बबली' के अलावा वाईआरएफ ने चार और फिल्मों की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी। 

फिल्म- पृथ्वीराज

रिलीज डेट -  5 नवंबर, 2021

स्टार्स- अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद 

श्वेता बच्चन को ट्रोल कर रहे थे यूजर, नव्या ने यूं दिया करारा जवाब

फिल्म- जयेश भाई जोरदार
रिलीज डेट- 27 अगस्त 2021
स्टार्स- रणवीर सिंह और शालिनी पांडे

फिल्म- शमशेरा
रिलीज डेट- 25 जून 2021
स्टार्स- रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त

फिल्म- संदीप और पिंकी फरार
रिलीज डेट- 19 मार्च 2021
स्टार्स- अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन