1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित के ‘एक दो तीन...’ को नए अंदाज में पेश करने आ रही हैं जैकलिन फर्नाडिस

माधुरी दीक्षित के ‘एक दो तीन...’ को नए अंदाज में पेश करने आ रही हैं जैकलिन फर्नाडिस

 Published : Feb 08, 2018 09:04 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 09:04 pm IST

हाल ही में खबर आई है कि धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'एक दो तीन' एक बार फिर से पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। लेकिन इस बार इसे जैकलिन फर्नाडिस अपने ही एक नए रूप में दर्शकों के सामने पेश करने वाली हैं। दरअसल उन्हें अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Jacqueline fernandez- India TV Hindi
Jacqueline fernandez

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा बनी हुई है। बता दें कि फिल्म में दिशा पटानी को भी अहम भूमिका में देखा जाने वाला है। इनके अलावा हाल ही में खबर आई है कि अब इस फिल्म के साथ अब एक और अदाकारा का नाम भी जुड़ चुका है, जिन्हें इसमें धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के अंदाज में देखा जाने वाला है। दरअसल यहां हम अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस के बारे में बात कर रहे हैं। 'बागी 2' में वह मशहूर गाने 'एक दो तीन' पर ठुमके लगाती दिखाई नजर आएंगी।

गौरतलब है कि यह गाना वर्ष 1998 की फिल्म 'तेजाब' से है जिसे अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने पर फिल्माया गया था। सरोज खान, गणेश आचार्य और अहमद खान इस गीत को कोरियोग्राफ करेंगे। फिल्म का निर्देशन कर रहे अहमद ने कहा, "सेट पर तीन कोरियोग्राफर होंगे..यह खुद में पिक्चर परफेक्ट मोमेंट होगा! यह हमेशा पसंदीदा रहा है और मैंने गणेश से सरोज जी के प्रसिद्ध स्टेप्स को बरकरार रखने के लिए कहा है और मनीष मल्होत्रा से जैकलिन की कॉस्टयूम डिजाइन में माधुरी दीक्षित की वही गुलाबी पोशाक को ध्यान में रखने के लिए कहा है।"

'एक दो तीन' का मूल गीत सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। अहमद इससे पहले जैकलिन के साथ 'चिट्टियां कलाइयां', 'लत लग गई' और 'जुम्मे की रात' जैसे गीतों में काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह इस गीत को भी उसी तरह का बनाना चाहते हैं। माधुरी के नृत्य को जैकलिन द्वारा किए जाने पर अहमद ने कहा, "वह सही विकल्प हैं।" 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। यह वर्ष 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है। बता दें कि फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन