1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जग्गा जासूस' में दिखेगा अनुराग बसु की रियल लाइफ का किस्सा

'जग्गा जासूस' में दिखेगा अनुराग बसु की रियल लाइफ का किस्सा

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 02:58 pm IST

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जग्गा जासूस' फिल्म के निर्देश अनुराग बसु की बचपन की यादों से प्रेरित है। निर्देशक जासूसी फिल्में देखना बहुत पसंद करते थे।

jagga- India TV Hindi
jagga Image Source : PTI

मुंबई: रणबीर कपूर और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'जग्गा जासूस' फिल्म के निर्देश अनुराग बसु की बचपन की यादों से प्रेरित है। निर्देशक जासूसी फिल्में देखना बहुत पसंद करते थे।

फिल्म 'जग्गा जासूस' बनाने के कारण के बारे में बसु ने बताया, "मुझे फेलुदा (काल्पनिक जासूरी किरदार) और 'एडवेंचर्स ऑफ टिन-टिन' बेहद पसंद रहे हैं। ये मेरे बचपन के दोस्त की तरह हैं। मेरी यह फिल्म निजी जीवन के बचपन की यादों के परिणामस्वरूप बाहर आई है।"

anurag
anurag

रणबीर ने कहा कि बसु ने तीन-चार साल पहले जिस प्रारूप में उन्हें कहानी सुनाई थी, उसे फिल्म बनाने के दौरान बनाए रखा।

रोमांच से भरपूर इस फिल्म में रणबीर का किरदार अपने लापता पिता को ढूंढने की कोशिश करता है।

फिल्म 'जग्गा जासूस' 17 जुलाई को रिलीज होगी।

रणबीर के स्कूल में शूट हुई है जग्गा जासूस

​जग्गा जासूस का ट्रेलर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन