1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेश से लौटी जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर पापा को देखकर हुईं इमोशनल, दौड़कर लगाया गले

विदेश से लौटी जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर पापा को देखकर हुईं इमोशनल, दौड़कर लगाया गले

 Published : May 21, 2018 10:33 am IST,  Updated : May 21, 2018 10:33 am IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होगी।

जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने न्यूयॉर्क गई थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद यह पहला मौका था जब जाह्नवी बाहर घूमने गई थीं। शनिवार को जाह्नवी छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आईं। बेटी जाह्नवी को लेने बोनी कपूर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पापा को देखते ही जाह्नवी कपूर ने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। दोनों साथ में घर वापस लौट आए।

तस्वीरों में देखिए किस तरह पापा को देखकर जाह्नवी उनसे लिपट गईं। जाह्नवी ने डेनिम जैकेट के अंदर आर्मी वाली टीशर्ट पहनी थी। जाह्नवी के हाथ में उनका पसंदीदा पिंक बॉटल था, जिसके साथ वो कई बार नजर आ चुकी है।

जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर
जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर

जाह्नवी ने अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद वो दीदी सोनम की शादी में व्यस्त हो गईं। शादी के बाद जाह्नवी का मन दोस्तों के साथ कुछ टाइम बिताने का हुआ, और वो न्यूयॉर्क चली गईं।

जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर
जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्ट की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होगी। धड़क के अलावा फिलहाल और कोई फिल्म जाह्नवी ने नहीं साइन की है।

जाह्नवी की मां श्रीदेवी 24 फरवरी को इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं। उनकी मौत से पूरे देश को गहरा सदमा लगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन