1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धड़क' में जान्हवी के भाई बने अभिनेता ने बताया क्यों खास है ये फिल्म

'धड़क' में जान्हवी के भाई बने अभिनेता ने बताया क्यों खास है ये फिल्म

 Published : Jul 31, 2018 11:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 11:44 pm IST

धड़क' में जाह्न्वी कपूर के भाई के किरदार में दिख रहे अभिनेता गोदान कुमार का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। 

धड़क- India TV Hindi
धड़क

मुंबई: 'धड़क' में जाह्न्वी कपूर के भाई के किरदार में दिख रहे अभिनेता गोदान कुमार का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। गोदान ने कहा, "लोग फिल्म में मेरा काम पसंद कर रहे हैं। इसलिए, यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे यह किरदार निभाने में मजा आया।"

जाह्न्वी और ईशान खट्टर से मुलाकात के वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे निर्देशक और मुख्य कलाकारों के साथ अभ्यास करना था। हमारी पहली बैठक के दौरान, मैंने उन्हें (जाह्न्वी) बहुत सहज और सहायक पाया।"

उन्होंने कहा, "शूटिंग करते समय, वह बहुत ही संवादात्मक और ईमानदार थीं। सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि वह अपने सह-अभिनेताओं के साथ अच्छी तरह से समन्वय करती हैं। कुछ दृश्यों में, सेट पर हमने असली भाई और बहन जैसा महसूस किया।"

ईशान के लिए उन्होंने कहा, "वह महान अभिनेता हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन