मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टग्राम में एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसके जरिए वह बताना चाहती हैं कि 2020 उनके लिए कैसा बीता। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शूट की दो फोटो शेयर की है। एक में वह कैमरे के सामने देखकर मुस्कुराती दिख रही हैं, दूसरी तस्वीर में वह असमंजस और इससे बाहर निकलने का प्रयास करती दिख रही हैं।
Related Stories
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "इस साल दोनों भावनाएं एक साथ रखने की कोशिश।"
बहन को तंग किए बिना अधूरा रहता है जान्हवी का दिन
अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की थी जिसमें जान्हवी अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों बहने एथनिक कपड़े में कैमरे के सामने पोज देतीं नजर आ रही हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "दिन में जब तक मैं अपनी बहन को तंग नहीं कर लेती, वो दिन अधूरा सा लगता है।"
हाल ही में अभिनेत्री फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। उन्हें अगली बार फिल्म 'रूहीआफजा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में दे