मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी छोटी बहन खुशी को अपने नए पसंदीदा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में पेश किया है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर खुशी के साथ अपने एक फोटो कोलाज को साझा किया है। इसके साथ वह लिखती हैं, "मिलिए मेरी नई फेवरेट डीओपी से। लाइटिंग, एंगल्स और मिड शॉट में पुचकारने, खिलखिलाने में माहिर हो गई है।"
Related Stories
जान्हवी अकसर खुशी के साथ मस्ती भरे वीडियोज को साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।
अभिनय की बात करें, तो जान्हवी इस साल आई डिजिटल फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं और आने वाले समय में वह 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल', 'रूह अफ्जा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।
(इनपुट आईएएनएस)