1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर का फिटनेस वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

अनिल कपूर का फिटनेस वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

 Published : Jul 13, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 11:09 pm IST

कडाउन पीरियड का सही इस्तेमाल करके अनिल कपूर ने खुद को और भी फिट कर लिया है। अनिल ने आज जो वीडियो शेयर किया है, उसने अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया है।

अनिल कपूर का फिटनेस वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप- India TV Hindi
अनिल कपूर का फिटनेस वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप Image Source : ANIL KAPOOR TWITTER

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर फिटनेस फ्रीक हैं ये हम सभी जानते हैं। लेकिन इस लॉकडाउन पीरियड का सही इस्तेमाल करके अनिल कपूर ने खुद को और भी फिट कर लिया है। अनिल ने आज जो वीडियो शेयर किया है, उसने अच्छे अच्छों को हैरान कर दिया है। देखिए वीडियो-

इससे पहले भी अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस फोटो शेयर करके लिखा- आज मैं जितना फिट हूं उतना पहले कभी नहीं था। मजबूत शरीर मजबूत दिमाग।

अनिल कपूर 63 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो अपनी डाइट और एक्सरसाइज में बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतते हैं। यही वजह है कि 63 की उम्र में भी अनिल कपूर यंग दिखते हैं। अनिल कपूर ने का ये वीडियो भी आपको हैरान कर देगा। वीडियो में रेड टीशर्ट, और ब्लैक पैंट में अनिल कपूर दौड़ते दिख रहे हैं। उनकी रफ्तार हैरान करने वाली है क्योंकि वो जिस रफ्तार से दौड़ रहे हैं वो 63 की उम्र में सामान्य नहीं है। तभी तो अनिल कपूर आज भी इतने फिट हैं। देखिए वीडियो-

अनुपम खेर के साथ एक लाइव सेशन में अनिल कपूर ने बताया था कि वो लॉकडाउन में खुद का ख्याल कैसे रख रहे हैं। अनिल ने कहा, "मैं किताबें पढ़ने और कई चीजें देखने में काफी वक्त दे रहा हूं। मैंने कुछ स्क्रिप्ट भी पढ़ी हैं। व्यायाम भी मुझे व्यस्त रखने में मदद करता है। मैं हमेशा अंदर लेने और बाहर निकालने में भरोसा करता हूं। आप जितना खा रहे हैं, उतना ही व्यायाम भी करें। इसके साथ ही मैं खुद के साथ भी काफी वक्त बिता रहा हूं।"

अनिल ने इस तरह के कठिन समय के दौरान सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "मैं बीते दो महीनों में सभी तरह की भावनाओं से गुजर रहा हूं। कुछ ऐसे दिन रहे जब मैंने कमतर महसूस किया और दुखी रहा. लेकिन सकारात्मक रहना काफी महत्वपूर्ण है और मैं सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन