1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: जाह्नवी कपूर का 'क्वारंटीन टेप्स' का पहला एपिसोड, श्रीदेवी संग बिताए पलों को किया शेयर

Watch: जाह्नवी कपूर का 'क्वारंटीन टेप्स' का पहला एपिसोड, श्रीदेवी संग बिताए पलों को किया शेयर

 Published : May 13, 2020 05:02 pm IST,  Updated : May 13, 2020 05:02 pm IST

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के सबसे करीबी लोगों, खूबसूरत पलों, बचपन की यादों और घर में होने वाली मस्ती को दिखाया गया है।

Janhvi Kapoor Quarantine Tapes- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर ने शेयर किया 'क्वारंटीन टेप्स' का पहला एपिसोड Image Source : INSTAGRAM: @JANHVIKAPOOR

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। लोगों से घरों में ही रहने और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की जा रही है। बॉलीवुड हस्तियां भी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने वीडियो की एक सीरीज शुरू की है, जिसमें वो बता रही हैं कि होम आइसोलेशन के दौरान क्या-क्या किया जा सकता है।

'धड़क' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो क्वारंटीन टेप विद जाह्नवी कपूर नाम से है। इसमें उन्होंने अपने बारे में बताया कि वो कैसी हैं और क्या पसंद करती हैं। इस वीडियो में उनकी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भी दिखाई दीं।

जाह्नवी कपूर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन टेप्स.. इस क्यूट वीडियो के साथ मेरे लॉकडाउन के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।' इसकी शुरुआत में एक्ट्रेस कह रही हैं, 'जाह्नवी कपूर कौन है?' उन्होंने अपनी मां, पिता और बहन के साथ बिताए पलों को साझा किया है। ये भी बताया कि वो दिन के अलग-अलग समय में अलग शख्स होती हैं।

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के सबसे करीबी लोगों, खूबसूरत पलों, बचपन की यादों और घर में होने वाली मस्ती को दिखाया गया है। वो फैंस से पॉजिटिव रहने की अपील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि ये सब एक-दूसरे और खुद की वैल्यू करने और खुद को बेहतर इंसान बनाने के साथ शुरू हो। उन्होंने आखिरी में कहा कि अगर आप बाहर नहीं जा सकते, तो अपने अंदर जाइये। 

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिसमें वो अपनी बहन खुशी कपूर को परेशान करती दिखाई दे रही थीं।

फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर रूही अफ्जाना, दोस्ताना 2 और गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन