1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर लगा रखी है इस कपल की फोटो

जाह्नवी कपूर ने अपने फोन के वॉलपेपर पर लगा रखी है इस कपल की फोटो

 Published : Apr 04, 2019 09:32 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 09:32 am IST

जाह्नवी कपूर के फोन के वॉलपेपर पर इस कपल की फोटो लगी हुई है। जिसे देखकर आपका भी भर जाएगा दिल।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor Image Source : YOGEN SHAH

जाह्नवी कपूर(janhvi Kapoor) बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू कर चुकी हैं। फिल्म में ईशान खट्टर के अपोजित नजर आई थीं। जाह्नवी अपनी  मां श्रीदेवी(Sridevi) के बहुत करीब थी। उन्होंने जाह्नवी को फिल्म के तैयार किया था। जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के बारे में दुबई के एक होटल में बात की थी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। जाह्नवी कपूर के फोन की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उनके फोन के वॉलपेपर पर एक खास कपल की फोटो लगी हुई है। यह कपल कोई और नहीं जाह्नवी के माता-पिता श्रीदेवी और बोनी कपूर हैं।

जाह्नवी कपूर को मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट किया गया जहां उनके फोन में यह फोटो नजर आई। उस फोटो में उनके वॉलपेपर को ढंग से देखा जा सकता है। जिसमें पता चलता है कि वह फोटो उनके माता-पिता की है।

janhvi kapoor
Image Source : YOGEN SHAHjanhvi kapoor

जाह्नवी कपूर में उनकी मां श्रीदेवी की झलक दिखती है। उनकी पहली फिल्म धड़क के रिलीज होने के बाद सभी ने यह कहा था कि उन्हें श्रीदेवी की याद आ गई। धड़क के बारे में अनाउंस करने से पहले ही जाह्नवी में उनकी मां के झलक दिखने की तुलना की जाने लगी थी।

श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल फिल्म अवार्ड उनके निधन के बाद दिया गया था। जिसे लेने के लिए जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ गई थीं। इस दौरान जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनकर गई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर राजकुमार राव के अपोजित फिल्म रुह-अफजा में नजर आने वाली हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसके बाद वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस तारीख को होगी रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा इस दिन से सलमान खान के साथ शुरू करेंगी 'दबंग 3' की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन