1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'धड़क' को 1 साल हुआ पूरा, जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म 'धड़क' को 1 साल हुआ पूरा, जाह्नवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट

 Published : Jul 20, 2019 10:22 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 11:29 pm IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' को रिलीज हुए आज 1 साल पूरा हो गया है। फिल्म के एक साल पूरा होने पर जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

Janhvi kapoor and ishaan khattar- India TV Hindi
Janhvi kapoor and ishaan khattar Image Source : INSTAGRAM

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर(Ishaan Khattar) की फिल्म 'धड़क' को रिलीज हुए आज 1 साल पूरा हो गया है। जाह्नवी और ईशान दोनों ने ही इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस और शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के 1 साल पूरा होने पर जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सभी का शुक्रिया किया।

धड़क की शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज शेयर करके जाह्नवी कपूर ने लिखा- 'धड़क' को आज 1 साल पूरा हो गया है।  पार्थवी और मधु को एक साल हो गया, इस फैमिली, आपके प्यार, इन सभी यादों को 1 साल हो गया है। इन लोगों को मैं अपने पूरा जीवन संजो कर रखूंगीं। करण जौहर आपका दिल से शुक्रिया। इस फिल्म के साथ आपने मुझे परिवार दिया है, एक मौका और मेरे सपनों को पूरा करने का रास्ता बनया है। मुझे रोशनी दिखाने के लिए शुक्रिया। शशांक खैतान इस फिल्म की जर्नी में मैंने हमेशा आपसे सीखा है। मुझे ये सब सिखाने के लिए, हमेशा मेरे साथ रहने के लिए और इतना प्यार देने के लिए जिसके बारे में हमने कभी सोचा नहीं के लिए शुक्रिया। ईशान खट्टर, मिस्टर मधुकर बागला मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है जो बता सके कि मैं कितनी खुश हूं हमने यह जर्नी साथ में शुरू की। लव यू धड़क टीम और मैं रोजाना आपको मिस करती हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इस समय फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। उसके बाद वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रुह अफ्जा' में नजर आएंगी। साथ ही जाह्नवी करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।

Also Read:

ये है शिल्पा शेट्टी का घर का नाम, बहन शमिता शेट्टी ने फोटो शेयर किया इसका खुलासा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन