1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए जैसमीन भसीन ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ली प्रेरणा

'दिल तो हैप्पी है जी' के लिए जैसमीन भसीन ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ली प्रेरणा

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2019 11:41 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 11:41 pm IST

अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने कहा कि उन्होंने अपने आगामी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपने किरदार हैप्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरणा ली है।

Jasmin Bhasin- India TV Hindi
Jasmin Bhasin Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने कहा कि उन्होंने अपने आगामी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में अपने किरदार हैप्पी के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरणा ली है। शो में जैसमीन हैप्पी नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं जो युवा और चुलबुली है जिसका मकसद अपने चारों ओर खुशी बिखेरना है।

जैसमीन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अपने किरदार की तैयारी करते वक्त फिल्म 'जब वी मेट' में करीना द्वारा निभाए गीत के किरदार से प्रेरणा ली क्योंकि फिल्म में गीत भी काफी चुलबुली थी।

उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म को पहले अलग तरह से देखती थी लेकिन अब मैं उसकी बारीकियां सीख रही हूं जो मुझे मेरे चरित्र के लिए मदद कर रही है।"

जैसमीन 'टशन-ए-इश्क' और 'दिल से दिल तक' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं।

Also Read:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का पहला लुक रिलीज, विवेक ओबेरॉय का लीड रोल

Koffee With Karan 6: शाहिद कपूर ने निक जोनस को दी ये सलाह, 45 साल की महिला को डेट कर चुके हैं ईशान खट्टर

द कपिल शर्मा शो' में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया इशारा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन