1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेपनाह' के ऑफ एयर होने पर जेनिफर विंगेट हुईं इमोशनल, कहा- जल्द वापसी करूंगी

'बेपनाह' के ऑफ एयर होने पर जेनिफर विंगेट हुईं इमोशनल, कहा- जल्द वापसी करूंगी

 Published : Nov 24, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Nov 24, 2018 07:27 pm IST

जेनिफर विंगेट, हर्षद चोपड़ा और सेहबान अज़ीम का शो 'बेपनाह' जल्द ऑफ एयर होने वाला है। इस खबर से शो और जेनिफर के फैंस बहुत दुखी हैं।

 Jennifer Winget- India TV Hindi
Jennifer Winget Image Source : INSTAGRAM/JENNIFER WINGET

जेनिफर विंगेट, हर्षद चोपड़ा और सेहबान अज़ीम का शो 'बेपनाह' जल्द ऑफ एयर होने वाला है। इस खबर से शो और जेनिफर के फैंस बहुत दुखी हैं। ऐसे में जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट लिख अपने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही कुछ नए और रोमांचक चीजों के साथ ऑनस्क्रीन वापसी करेंगी।

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "थोड़े विराम के बाद मैं कुछ नए और ज्यादा रोमांचक के साथ वापस आऊंगी इसलिए विनम्रता से आपसे सम्मान करने का अनुरोध करती हूं। हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। नए अवतार के लिए साथ बने रहें।"

उन्होंने कहा कि हर अच्छी चीज का समापन होता है और जल्द ही पसंदीदा शो 'बेपनाह' भी प्रसारित होना बंद हो जाएगा। जेनिफर ने कहा कि शो के फैंस के साथ-साथ वह भी दुखी हैं।

ऐसी खबरें आई हैं कि जेनिफर और उनके सह-कलाकार हर्षद चोपड़ा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो को जारी रखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके चलते शो ऑफ एयर होने जा रहा है।

बॉलीवुडलाइफ ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''शो ऑफ एयर होने वाला है। चैनल और मेकर्स जेनिफर और हर्षद को शो चलाने के लिए बहुत मना रहे थे, लेकिन दोनों नहीं माने। शो इन दोनों के बारे में है। उनके बिना शो को चलाने का कोई मतलब नहीं होगा। आज फैसला हो गया कि अब शो को बंद कर दिया जाएगा। स्क्रिप्ट को अब बदल दिया जाएगा। स्क्रीनप्ले पर टीम रात-रात भर काम कर रही है।''

कलर्स के इस शो में नमिता दुबे, राजेश खट्टर भी हैं। यह मार्च में शुरू हुआ था। जेनिफर का पिछला शो 'बेहद' भी बहुत जल्दी खत्म हो गया था। 'बेहद' में उनके साथ कुशाल टंडन और अनेरी वजानी थीं। 'बेपनाह' की जगह अब अदा खान का शो 'सितारा' आएगा।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार

उम्मैद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी होंगे साथ!

लेट नाइट पार्टी से लौटते दिखे लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, कैमरा देखते ही अर्जुन ने किया कुछ ऐसा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन