मुंबई: बांग्ला फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता जीशु सेनगुप्ता फिल्म 'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' में अभिनेत्री विद्या बालन के पति का किरदार निभाएंगे। इस बारे में जीशु ने कहा, "'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' का हिस्सा बनकर और उनके पति परितोष बनर्जी का किरदार निभाने को लेकर मैं रोमांचित हूं। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और मैंने कुछ प्यारे दृश्यों की शूटिंग पूरी भी कर ली है।"
Related Stories
'शकुंतला देवी- ह्युमन कंप्यूटर' में दोनों कलाकार दूसरी बार साथ नजर आएंगे।
Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त
अभिनेता ने कहा, "विद्या के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है। सेट पर जब वह आसपास रहती हैं, तो कोई भी पल बोरियत भरा नहीं होता है। हम हमेशा हंसती मुस्कुराती और मजाक करती रहती है। अनु मेनन (निर्देशक) के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है! वह काफी शानदार हैं! उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या चाहिए।"
जब शाहरुख खान ने ताहिरा कश्यप को बोला- बाला की बीवी कहीं की...
'शकुंतला देवी' को 'मानव कंप्यूटर' के रूप में जाना जाता था, उनके जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है।
इनपुट- आईएनएस