1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम ने बताया, सच्ची कहानी पर आधारित है उनकी ‘परमाणु...’

जॉन अब्राहम ने बताया, सच्ची कहानी पर आधारित है उनकी ‘परमाणु...’

 Published : Jul 24, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 03:04 pm IST

जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब अपनी फिल्म को लेकर जॉन का कहना है कि 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' एक मनोरंजक फिल्म है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है।

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अब अपनी फिल्म को लेकर जॉन का कहना है कि 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' एक मनोरंजक फिल्म है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 1998 में पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण पर आधारित है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।

क्या यह फिल्म वाजपेयी को समर्पित है, इस सवाल पर जॉन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक रोचक फिल्म है। अटल जी हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन यह फिल्म है और इसका मनोरंजक होना जरूरी है। न तो हम राजनीतिक हैं और न ही इस फिल्म में राजनीति से जुड़ी कोई भी चीज दिखाई जा रही है। हमने इसे मनोरंजक बनाने की कोशिश की है।"

इस विषय को चुनने के बारे में जॉन ने कहा, "प्रेरणा और अर्जुन (क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट के) के मन में इस फिल्म का विचार आया। जब वह इस फिल्म के विषय के साथ मेरे पास आए, तो मुझे यह काफी पसंद आई और इसके बाद हमने शुरुआत की। हम भाग्यशाली हैं कि इसकी पटकथा अच्छी तैयार हुई।" फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन