मुंबई: अनुष्का शर्मा के डरावने टीजर से लगता है जॉन अब्राहम भी डर गए हैं। तभी तो उन्होंने होली के मौके पर अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' के साथ अपनी फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' की रिलीज टाल दी है। दोनों फिल्में पहले दो मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जॉन ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ध्यान में रखकर समझदारी दिखाते हुए 'परमाणु' की रिलीज टाल दी और अब यह फिल्म छह अप्रैल को रिलीज होगी।
Related Stories
प्रोडक्शन से जुड़े एक शख्स ने बताया कि जाहिर है जॉन के पास ज्यादा विकल्प नहीं था। उसने कहा, "'परी' में अनुष्का का डरावना चेहरा पहले से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है।" उसने आगे कहा, "नए प्रोमो ने सनसनी मचा दी, जबकि जॉन की 'परमाणु' का अभी तक प्रचार भी शुरू नहीं हुआ है। जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय यह फैसला समझदारी भरा है।"
कई असफल फिल्मों के बाद 'परमाणु' जॉन के लिए बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है, ऐसे में जॉन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।