मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है, जबकि समीक्षकों ने काफी सराहा है। हाल ही में जॉन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से का खुलासा किया है। दरअसल लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले जॉन ने बताया कि स्कूल के दिनों में वह अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करते थे।
Related Stories
जॉन ने जीटीवी के शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के मंच पर यह बात कही। वह अपनी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का प्रचार करने शो में पहुंचे थे। जॉन ने कहा, "क्रश मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं। जब मैं स्कूल में था तो मैं अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करता था।"
उन्होंने बताया, "एक दिन मैंने अपने डैड को बताया कि मैं अपनी क्लास टीचर मिसेज आनंद को पसंद करता हूं, क्योंकि वह खूबसूरत और बुद्धिमान हैं।" गौरतलब है कि जॉन 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' वर्ष 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणो पर आधारित है। फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।