1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया ने शेयर की पुरानी तस्वीर, परिवार के साथ आए नजर

जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया ने शेयर की पुरानी तस्वीर, परिवार के साथ आए नजर

 Published : Apr 14, 2020 07:35 am IST,  Updated : Apr 14, 2020 09:24 am IST

जॉन अब्राहम 2013 में शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिया ने सोशल मीडिया पर एक दोस्त की शादी की फोटो शेयर की है।

john abraham and priya runchal- India TV Hindi
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल Image Source : INSTAGRAM

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचल दोनों ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं और साथ में भी कम फोटोज शेयर करते हैं। मगर अब लॉकडाउन में प्रिया कुछ पुरानी अनदेखी फोटोज शेयर कर रही हैं। प्रिया ने परिवार के साथ शादी की एक फोटो शेयर की हैं।

शेयर की फोटो में जॉन और प्रिया के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। प्रिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे बचपन के साथी की शादी की पुरानी तस्वीर।

जॉन और प्रिया की फोटो देखकर फैन्स काफी खुश हैं। वह फोटो पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आप ठीक हैं या नहीं। एक यूजर ने लिखा- बहुत प्यारी फोटो।

मिड डे को दि इंटरव्यू में जॉन ने बताया था कि प्रिया मीडिया से दूर रहना पसंद करती है और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। इसी तरह से पसंद करता हूं। वह एक प्राइवेट पर्सन है। उसने लंदन के बिजनेस स्कूल से अपना कोर्स पूरा किया और पहले लॉस एंजिल्स में थी। वह चुपचाप अपना काम करती है और मैं इसकी सराहना करता हूं।

आपको बता दें जॉन और प्रिया 2013 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी के बारे में मीडिया को भनक तक नहीं लगी थी। शादी के बारे में सभी को तब पता चला जब जॉन ने फैन्स को नया साल जॉन और प्रिया अब्राहम लिखकर विश किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन