1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस मॉडल को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, ये तस्वीरें हैं गवाह

इस मॉडल को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर केएल राहुल, ये तस्वीरें हैं गवाह

 Published : Apr 11, 2018 08:26 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 08:26 am IST

के एल राहुल अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं।

केएल राहुल- India TV Hindi
केएल राहुल

नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के हिट बैट्समैन केएल राहुल ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। महज 14 गेंदों में 50 रन बनाकर केएल राहुल आईपीएल का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया। राहुल ने लगातार चौके और छक्के लगाए। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील नारायण और यूसुफ पठान के नाम था जिन्होंने 15-15 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे। केएल राहुल अपने खेल के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। केएल राहुल एक मॉडल को डेट कर रहे हैं जिसका नाम है एलिक्जिर नाहर।

दोनों अक्सर एक -दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। एलिक्जिर नाहर इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। दोनों ने कभी ओपनली इस रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया है लेकिन दोनों की केमिस्ट्री ऐसी है कि बिना कहे ही सब समझ में आ जाता है। एलिक्जिर नाहर एक मॉडल होने के साथ एंकर भी हैं, उन्होंने कई स्पोर्ट्स प्रोग्राम के लिए भी एंकरिंग की है।

सोशल मीडिया पर एलिक्जिर नाहर की तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन