1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन के साथ 'तानाजी' के प्रमोशन के दौरान काजोल ने रिक्रिएट किया डीडीएलजे का ट्रेन वाला सीन

अजय देवगन के साथ 'तानाजी' के प्रमोशन के दौरान काजोल ने रिक्रिएट किया डीडीएलजे का ट्रेन वाला सीन

 Published : Jan 08, 2020 06:37 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 06:43 am IST

काजोल और अजय देवगन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के दौरान दोनों ने डीडीएलजे का ट्रेन वाला सीन रिक्रिएट किया।

kajol and ajay devgn- India TV Hindi
काजोल और अजय देवगन

अजय देवगन और काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन काजोल और अजय रेमो डिसूजा के डांस रिएलिटी शो में गए थे जहां दोनों ने डीडीएलजे का ट्रेन वाला सीन रिक्रिएट किया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फैन्स ने काजोल से रिक्वेस्ट की वह अपनी फिल्म पॉपुलर फिल्म डीडीएलजे के एक सीन पर एक्टिंग करें। काजोल ने हां कर दी और सीन में रेमो डिसूजा ने उनके पिता अमरीश पुरी और उनका एक फैन शाहरुख खान के किरदार में वहां आया। काजोल ट्रेन की तरफ भागती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में अजय उन्हें कुछ फूल देते हैं।

फिल्म तानाजी की बात करें तो काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में मुगलों और मराठों के बीच लड़ाई दिखाई गई है। अजय का किरदार सच्ची घटना पर आधारित है। वह शिवाजी की सेना के लीडर तानाजी मालुसरे का किरदा निभाते नजर आने वाले हैं।

तानाजी और दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली हैं। 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक भी रिलीज हो रही है। अब देखते हैं कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन