1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल फैंस से पूछ रही 'घर में चिल' करने का आइडिया, बेहतरीन सजेशन को मिलेगा ये प्राइज

काजोल फैंस से पूछ रही 'घर में चिल' करने का आइडिया, बेहतरीन सजेशन को मिलेगा ये प्राइज

 Published : Mar 26, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 01:03 pm IST

21 दिन के लॉक डाउन में सेलेब्रिटी भी घर में वक्त काटने का चिल आइडिया खोज रहे हैं। अगर आपके पास है ऐसा कोई आइडिया तो काजोल के साथ शेयर कीजिए।

kajol asked how to chill at home- India TV Hindi
काजोल ने पूछा घर पर चिल कैसे करें

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन है। ऐसे में जब पूरा देश घर पर है, एक्ट्रेस काजोल ने घर पर फन करने के आइडियाज मांगे हैं। काजोल ने फैंस से कहा है कि घर पर चिल कैसे करें, ऐसे शानदार आइडिया उनके साथ शेयर कीजिए। बेहतरीन सजेशन को खास ईनाम के तौर पर काजोल उस सजेशन को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगी ताकि दूसरे लोग भी इसका फायदा उठा सकें।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए फैंस को हैलो कहा है। साथ ही काजोल ने कहा कि घर पर चिल करने के कुछ उपाय मुझे बताइए। मैं अपनी इंस्टा स्टोरीज में उन्हें शेयर करूंगी। 

काजोल का ये आइडिया बहुत काम कर रहा है। केवल 20 मिनट में उनके पोस्ट पर साढ़े छह सौ कमेंट आ चुके हैं। यूजर उन्हें कई तरह के आइडिया भेज रहे हैं जिसमें बागवानी, डांस, फोटो खींचने जैसे कई तरीके बताए जा रहे हैं। 

आप भी चाहें तो काजोल को घर में चिल करने का शानदार आइडिया दे सकते हैं। हो सकता है कि आपका आइडिया एक्ट्रेस को पसंद आए और उसे काजोल की इंस्टा स्टोरीज पर जगह मिल सके।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन