1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की फिल्म 'डीडीएलजे' का फेमस डायलॉग बोलते नजर आए क्रिस हेम्सवर्थ, देखें वीडियो

शाहरुख खान की फिल्म 'डीडीएलजे' का फेमस डायलॉग बोलते नजर आए क्रिस हेम्सवर्थ, देखें वीडियो

 Reported By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 11:35 am IST,  Updated : Feb 27, 2020 12:14 pm IST

हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ के इस पुराने वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है। 

Chris Hemsworth - India TV Hindi
Chris Hemsworth 

हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साल 1995 में आई काजोल-शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का लोकप्रिय डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। 

उनका यह अब वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को पिछले साल 'एक्सट्रैक्शन' में हेम्सवर्थ के सह-कलाकार रुद्राक्ष जायसवाल ने साझा किया था, जिसका पहले नाम 'ढाका' था। यह वीडियो तब भी वायरल हुआ जब ये पहली बार फैंस के सामने आया था।

अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने फिर से इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ का ये पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह काजोल-शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का डायलॉग 'बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती है' बोलते नजर आ रहे हैं।

फ्रेंड्स' के फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर इकट्ठा होंगे सारे कलाकार

क्लिप में देखा जा सकता है कि रुद्राक्ष हेम्सवर्थ को फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग 'बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती है' बुलवाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन