1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने महिलाओं को किया प्रेरित, कहा- आप जो बनने की ख्वाहिश रखती हैं, बन सकती हैं

काजोल ने महिलाओं को किया प्रेरित, कहा- आप जो बनने की ख्वाहिश रखती हैं, बन सकती हैं

 Published : Dec 03, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 08:39 pm IST

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर हैशटैगविमेनकैनडूएनीथिंग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, "अगर आप किसी चीज के योग्य हैं, तो वैसा कभी भी बन सकते हैं। अपने मन मुताबिक बनने में कभी देर नहीं हुई रहती है।"

काजोल, kajol- India TV Hindi
काजोल Image Source : TWITTER- KAJOL

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने महिलाओं के लिए कुछ प्रेरणादायक बातें कही हैं। उनका मानना है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर हैशटैगविमेनकैनडूएनीथिंग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, "अगर आप किसी चीज के योग्य हैं, तो वैसा कभी भी बन सकते हैं। अपने मन मुताबिक बनने में कभी देर नहीं हुई रहती है।"

Kamaal Karte Ho: बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

काजोल सोशल मीडिया पर अकसर ऐसी प्रेरणादायक बातें व कहावतें साझा करती रहती हैं। इसके साथ वह अपने दैनिक जिंदगी की झलकियां भी अपने प्रशंसकों को देती रहती हैं।

अभिनय की बात करें, तो काजोल 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक परिवार की तीन पीढ़ियों के आधार पर बुनी गई एक जटिल कहानी है। फिल्म को दिग्गज अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें तन्वी आजमी और मिथिला पालकर जैसी अभिनेत्रियां भी हैं।

हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रही करीना कपूर ने एन्जॉय की कॉफी, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन