1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. International Men's Day पर काजोल ने अजय देवगन और युग के साथ शेयर की ये खास फोटो

International Men's Day पर काजोल ने अजय देवगन और युग के साथ शेयर की ये खास फोटो

 Written By: IANS
 Published : Nov 20, 2020 06:59 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 06:59 am IST

काजोल ने अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और दोनों भतीजों अमन और दानिश की तस्वीर को साझा की है।

kajol - India TV Hindi
काजोल ने शेयर की खास फोटो Image Source : INSTAGRAM

अंतर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी जिंदगी में शामिल सभी पुरूषों की सराहना करते हुए कहा है कि उन्हें उन पर गर्व है। काजोल ने अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और दोनों भतीजों अमन और दानिश की तस्वीर को साझा की है। 

काजोल ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "महिलाएं पुरूषों को सहेजती हैं, इसे कुछ इस तरह से करें, जिस तरह का बर्ताव आप उनसे चाहती हैं। मेरी जिंदगी में शामिल पुरूषों को लेकर मैं बेहद गर्वित हूं।"

हर हाल में काजोल को नवंबर के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को करना है पूरा, दिन-रात कर रहीं काम

अभिनय की बात करें, तो काजोल 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक परिवार की तीन पीढ़ियों के आधार पर बुनी गई एक जटिल कहानी है। 

फिल्म को दिग्गज अभिनेत्री रेणुका सहाने ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें तन्वी आजमी और मिथिला पालकर जैसी अभिनेत्रियां भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन