1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के जन्मदिन पर काजोल ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बेटी के माता-पिता हैं तो जरूर पढ़िए

बेटी के जन्मदिन पर काजोल ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बेटी के माता-पिता हैं तो जरूर पढ़िए

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 21, 2018 12:51 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 12:51 pm IST

साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ विवाह बंधन में बंधी काजोल ने अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और सात साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनीं थीं।

काजोल-न्यासा- India TV Hindi
काजोल-न्यासा Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि वास्तविक सशक्तिकरण क्या होता है, इसे जानने के लिए आपकी जिंदगी में बेटी का होना जरूरी है। काजोल की बेटी नायसा 15 वर्ष की हो गई हैं। काजोल ने शुक्रवार को नायसा के 15वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिए शुभकामनाएं दीं।

काजोल ने ट्वीट किया, "अगर आप वास्तव में महिला सशक्तीकरण चाहते हैं तो बेटी के माता-पिता बनें। सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों, बनी-बनाई धारणाओं से निपटने लिए आपकी खुद की संतान से बेहतर कोई और नहीं हो सकता। नायसा को जन्मदिन की बधाई।"

साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ विवाह बंधन में बंधी काजोल ने अप्रैल 2003 में नायसा को जन्म दिया था और सात साल बाद 2010 में वह बेटे युग की मां बनीं थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन