1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मिला नया प्यार

अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मिला नया प्यार

 Published : Sep 03, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 07:34 pm IST

अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि कोचलिन की जिंदगी में एक बार फिर से मिस्ट्रीमैन की एंट्री हो गई है।

कल्कि कोचलिन- India TV Hindi
कल्कि कोचलिन Image Source : INSTAGRAM

अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल कल्कि कोचलिन की जिंदगी में मिस्ट्रीमैन की एंट्री हो गई है। इस मिस्ट्रीमैन को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब कल्कि ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर किया इस फोटो में कल्कि के साथ दिख रहा इस शख्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फोटो में यह शख्स कल्कि को किस करते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि  कल्कि ने आज तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की। लेकिन हाल ही में यानी रविवार को इंस्टाग्राम पर कल्कि ने इसी शख्स के साथ फोटो शेयर की थी। कल्कि ने तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा, उन्होंने लिखा हमेशा ही संडे होता है जब मैं अपने केवमैन के साथ होती हूं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुलकर तो नहीं बताया है कि यह शख्स कौन है? लेकिन कल्क‍ि को किस करते हुए मिस्ट्रीमैन की फोटो यह जरूर बयां कर रही है तो कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब है।

बता दें कि साल 2011 में कल्कि कोचलिन ने डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन 4 साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूटा गया और 2015 में इन्होंने तलाक ले ली। दोनों के राश्ते अलग है लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 4: चार दिन में प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने कमा लिए हैं 93.28 करोड़ 

Nach baliye 9: सनी देओल ने रवीना टंडन के साथ किया डांस, बेटे करण ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन