1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' पर फिर फूटा कमल हासन का गुस्सा, पढ़िए इस बार क्या कहा

'पद्मावती' पर फिर फूटा कमल हासन का गुस्सा, पढ़िए इस बार क्या कहा

 Published : Nov 26, 2017 09:45 am IST,  Updated : Nov 26, 2017 09:45 am IST

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने पद्मावती के मुद्दे पर कहा कि लोग इस मुद्दे पर अतिसंवेदनशील हो रहे हैं।

kamal hassan on padmavati- India TV Hindi
kamal hassan on padmavati Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने पद्मावती के मुद्दे पर कहा कि लोग इस मुद्दे पर अतिसंवेदनशील हो रहे हैं। कमल हासन ने यहां शनिवार को टाइम्स दिल्ली लिटफेस्ट के दौरान कहा, "हम अतिसंवेदनशील हो रहे हैं। मैं एक भारतीय के तौर पर यह बोल रहा हूं। एक ऐसे देश में जहां राजनेता चाहते है कि जनता अपने अतीत को लेकर संवेदनशील रहे..इसका यह मतलब नहीं है कि मैं लोगों के एक समूह को दरकिनार कर रहा हूं। यहां बहुत सारे कमल है लेकिन बहुत सारे मंच नहीं हैं।"

कमल हासन ने कहा, "यह समस्या नई नहीं है। मेरी फिल्म 'हे राम' की रिलीज के दौरान कांग्रेस पार्टी के किसी व्यक्ति को फिल्म को पोस्टर देखकर लगा कि यह फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। वह फिल्म के बारे में नहीं जानते थे। सेंसर बोर्ड अधिक सतर्क थी। प्रमाणन बोर्ड सेंसर बोर्ड की तरह व्यवहार कर रही थी।"

कमल हासन ने आगे कहा, "मेरी सभी फिल्मों में समस्याएं थी, मैं अभी भी उन्हें समझने की कोशिश कर रहा हूं। यह चीज अफवाहों के साथ भी होती है जब आप एक एसएमएस भेजते है और वह फैल जाती हैं। हम हमेशा पहले नकारात्मक पहलू पर विश्वास करते है। प्रदर्शन (फिल्म के खिलाफ) गलत है। पद्मावती के रिलीज होने के बाद अगर लोगों को तकलीफ होती हैं तो फिर भी मैं उसे समझ सकता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन