1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. EXCLUSIVE Video: कांची सिंह ने किया गणपति का विसर्जन, रोहन मेहरा भी हुए शामिल

EXCLUSIVE Video: कांची सिंह ने किया गणपति का विसर्जन, रोहन मेहरा भी हुए शामिल

 Published : Sep 06, 2017 06:41 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 06:44 pm IST

कांची का कहना है कि अभी मैं फ्री थी इसलिए पूरे 10 दिन मैंने गणपति की पूजा की। विसर्जन के बाद मैं गणपति को काफी मिस करूंगी।

rohan mehra- India TV Hindi
kanchi singh_ganpati

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह के घर गणपति आए थे। अब उनके विसर्जन की बारी है। धूमधाम से कांची के घर के गणपति विदा हुए। विसर्जन में कांची और उनके परिवार ने की ग्रैंड मस्ती। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता  है’ में गायू का किरदार निभा चुकी कांची के घर गणपति विसर्जन के उपलक्ष्य में इंडिया टीवी की सास, बहू और सस्पेंस की टीम पहुंची थी।

कांची ने गणपति विसर्जन से पहले उनकी पूजा अर्चना की। कांची फिलहाल ‘ये रिश्ता…’ छोड़ चुकी हैं और किसी शो में काम नहीं कर रही हैं। कांची का कहना है कि अभी मैं फ्री थी इसलिए पूरे 10 दिन मैंने गणपति की पूजा की। विसर्जन के बाद मैं गणपति को काफी मिस करूंगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाए की रियल लाइफ रिश्ते

कांची और उनके परिवार ने गणपति के सामने खूब डांस किया। कांची ने सिर्फ अपने लिए ही नहीं अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन के लिए भी गणपति स्थापित किया था। रोहन शूट में बिजी थे इसलिए कांची ने उनकी तरफ से अपने घर में ही छोटे से इको फ्रेंडली गणपति स्थापित किया था। पहले कांची ने अपने घर पर दो छोटे गणपति का विसर्जन किया, फिर बड़े गणपति को लेकर धूम-धड़ाके से वो बड़े गणपति को लेकर विसर्जन के लिए निकलीं।

हिना खान ने गाया वंदे मातरम् हो रही है तारीफ

कांची की कुछ दोस्त भी उनके साथ विसर्जन करने पहुंची। लेकिन कांची को जिनका इंतजार था रोहन वो अब तक नहीं पहुंचे थे। आखिरकार रोहन भी शूट खत्म करके विसर्जन स्थल पर पहुंच गए। रोहन को देखकर कांची झूम उठी। दोनों ने मिलकर गणपति का विसर्जन किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन