आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 70वीं सालगिरह है। इस मौके पर गुरुवार सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का तांता लग गया है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस कंगना रनौत सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी यही कामना है कि आप सदैव स्वस्थ और सलामत रहें।"
विक्की कौशल ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
शाहिद कपूर ने पीएम मोदी को विश किया।
अभिनेता सोनू सूद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर खास मैसेज लिखा।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया, "माता जी का फ़ोन आया ग़ुस्से में और बोली,”तूने मेरा वीडियो क्यों नहीं बनाया? मोदी जी का बर्थडे हैं आज।” तो यह है दुलारी जी की शुभकामनाएँ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए। मोदी साब !! जुग जुग जियो। जय हो।"
आमिर खान लिखते हैं, "यह मौका आपकी जिंदगी में खुशी-खुशी हर बार लौटकर आए। अच्छी सेहत और खुशियों का साथ हमेशा बना रहे।"
सनी देओल ने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।"
रजनीकांत ने ट्वीट किया, "इस मुश्किल घड़ी में आपके अंदर समाए मजबूत इंसान को बधाई देता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।"
अनिल कपूर ने लिखा, "वह जो भी करते हैं, देश के हित को ध्यान में रखकर करते हैं। अभी और हमेशा के लिए आपकी सेवा के लिए आपको शुक्रिया।"
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "हमेशा राष्ट्र और उसके लोगों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए और सबसे कठिन परिस्थितियों में विजयी होकर उभरें, राष्ट्र आपके गतिशील नेतृत्व के लिए आपको देखता है।"
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया- हमारे आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया- नमस्कार आदरणीय नरेंद्रभाई,आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएँ. ईश्वर आपको सदैव यशस्वी करें,आप दीर्घायु हो यही मेरी मंगलकामना.
एक्टर और राजनेता कमल हासन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया- इस कठिन समय में पीएम मोदी को स्वास्थ्य खुशी और शक्ति दे ताकि वह राष्ट्र को इस मुश्किल से बाहर निकाल सकें।
रणदीप हुड्डा ने ट्वीट किया- भारत को अपने नए स्वंय में ले जाने वाले शख्स को .. हमारे प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं .. उम्मीद करते हैं कि उनके विजन को टिकाऊ विकास और हमारे देश के भविष्य के लिए पर्यावरण की विरासत की रक्षा करना चाहिए।
साउथ के स्टार मोहनलाल ने ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आने वाले कई और खुशहाल और स्वस्थ वर्षों की कामना।
साउथ के स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया- हमारे माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आपके गतिशील नेतृत्व और दूरदर्शिता ने हमारे राष्ट्र को परिवर्तन के क्षेत्र में ला खड़ा किया है। महान स्वास्थ्य, खुशी, और कल्याण हमेशा!
रितेश देशमुख ने ट्वीट किया- हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ- भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद दें।
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बर्थडे विश किया। उन्होंने ट्वीट किया- आदरणीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपको हमेशा बहुत शक्ति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।
रणवीर शौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधआई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-प्रिय पीएम मोदी जी, आप 21 वीं सदी में एक अरब से अधिक लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप उनके सपनों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। आपकी कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद।
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बेहद खास तरीके से पीएम मोदी को 70वें जन्मदिन बधाई दी।
कंगना रनौत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए वीडियो शेयर की है। कंगना वीडियो में कहती हैं- माननीय प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिवस को ढेर सारी बधाई। मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। हम जब भी मिले हैं दो तीन बार मिले हैं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है।
संपादक की पसंद