1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गैंग्स्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कंगना रनौत ने बॉलीवुड में पूरे किए 14 साल, याद किए पुराने दिन

'गैंग्स्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कंगना रनौत ने बॉलीवुड में पूरे किए 14 साल, याद किए पुराने दिन

 Published : Apr 28, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 08:04 pm IST

पहली फिल्म के 14 साल पूरे होने पर कंगना ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीता था लेकिन अवार्ड ग्रहण करने सिंगापुर जाने के लिए पैसे नहीं थे और फिर एक दोस्त ने उनकी ओर से अवार्ड ग्रहण किया था।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 14 साल पहले अनुराग बासु की फिल्म 'गैंगस्टर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस मौके पर कंगना पुरानी यादों में खो गईं जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अपना पहला अवार्ड लेने सिंगापुर जाने के लिए उनके पास पैसे तक नहीं थे। पहली फिल्म के 14 साल पूरे होने पर कंगना ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीता था लेकिन अवार्ड ग्रहण करने सिंगापुर जाने के लिए पैसे नहीं थे और फिर एक दोस्त ने उनकी ओर से अवार्ड ग्रहण किया था।

उन्होंने कहा, "मुझे पता नहीं था कि मैं नामांकित हुई हूं। जब टीम इवेंट के लिए जा रही थी तो उन लोगों ने मेरी यात्रा योजना के बारे में पूछा। मुझे पता नहीं था कि सिंगापुर कैसे जाना है, कहां रहना है और यहां तक कि मैं अपने क्रू से टिकट की कीमत के बारे में पूछने को लेकर भी शर्मिदा महसूस कर रही थी।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने अवार्ड जीता तो 'गैंगस्टर' और 'क्वीन' के डीओपी बॉबी सिंह जो अब इस दुनिया में नहीं है, ने मुझे पोन किया और कहा कि वह मेरी ट्रॉफी ग्रहण कर रहे हैं और मैं बहुत रोमांचित थी और यह मेरी जिंदगी के बेहतरीन पलों में से एक है।"

कंगना 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन