1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत अपने हाथों से सजा रही हैं बहन रंगोली का घर, वीडियो वायरल

कंगना रनौत अपने हाथों से सजा रही हैं बहन रंगोली का घर, वीडियो वायरल

 Published : May 30, 2020 10:34 am IST,  Updated : May 30, 2020 10:34 am IST

कंगना रनौत लॉकडाउन में अपनी बहन रंगोली के नए घर को सजाने में लगी हुई हैं। रंगोली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें कंगना उनका घर सजाती नजर आ रही हैं।

kangana ranaut and rangoli chandel- India TV Hindi
कंगना रनौत और रंगोली चंदेल Image Source : INSTAGRAM/RANGOLI_R_CHANDEL

लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। कंगना की बहन रंगोली का नया घर हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। लॉकडाउन में कंगना के अंदर का इंटिरियर डिजाइनर बाहर आ गया है। वह खुद रंगोली के नए घर को सजाने में लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कंगना रंगोली का घर सजाती नजर आ रही है।

कंगना रंगोली की पसंद के मुताबिक उनके नए घर को सजा रही हैं। रंगोली ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-जब उसने मुझसे पूछा कि तुम्हे किस तरह का इंटिरियर पसंद है तो मैंने कहा- मुझे पुरानी दिखना वाली चीजें देखना पसंद नहीं है लेकिन मुझे नई चीजें चाहिए। मुझे उसका चेहरा याद है क्योंकि यह कंगना का स्टाइल है। उसे पुरानी दिखने वाली चीजें बहुत पसंद हैं। मेरे घर को सजाना उसके लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना है। वह लगातार इस पर काम कर रही है और आज जब मैंने उसे फिनिशिंग टच देते हुए देखा तो मैं दंग रह गई, मैं एक बात कह सकती हूं, यह मेरे लिए घर नहीं है स्वर्ग है।

कंगना रनौत ने लिखी कविता 'आसमान', प्यार और जिंदगी को यूं किया बयां, देखें वायरल वीडियो

रंगोली ने आगे लिखा- दीवारों पर पेंटिंग होना और हीटर लगना  बाकी है। हमारे पास मदद के ज्यादा साधन नहीं है। वह सब कुछ अपने हाथों से कर रही है। मगर मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। जब यह तैयार हो जाएगा तब और पोस्ट शेयर करुंगी।

रंगोली ने कुछ दिन पहले नए घर की पूजा की तस्वीरें भी शेयर की थीं।  जिसमें दोनों बहनें साड़ी पहने बहुत सुंदर लग रही थीं।

कंगना रनौत का पाली हिल ऑफिस है बेहद शानदार, देखिए इनसाइड वीडियो

आपको बता दें कंगना और रंगोली हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। वह एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। रंगोली ट्विटर पर कंगना से जुड़ी चीजें पोस्ट करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन