1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Thalaivi First Look Poster: दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में कंगना रनौत को पहचानना हुआ मुश्किल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Thalaivi First Look Poster: दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में कंगना रनौत को पहचानना हुआ मुश्किल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

 Published : Nov 23, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 03:57 pm IST

इसका निर्देशन दक्षिण के जाने-माने डायरेक्टर ए.एल विजय कर रहे हैं। 

Thalaivi First Look Poster- India TV Hindi
'थलाइवी' में जयललिता के लुक में कंगना रनौत

मुंबई: कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील हो गया है। इसमें कंगना हुबहू तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की तरह नज़र आ रही हैं। फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इसका निर्देशन दक्षिण के जाने-माने डायरेक्टर ए.एल विजय कर रहे हैं। 

कंगना ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक सुपरस्टार एक्ट्रेस, एक क्रांतिकारी नायक और अब उनकी कहानी देखने का समय आ गया है।'

इस पोस्टर में कंगना ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है और विक्ट्री का पोज दे रही हैं। इसमें जयललिता के उस दौर को भी दिखाया गया है, जब वो फिल्मों में काम किया करती थीं। 

Mann Mein Shiva Song out: 'पानीपत' का दूसरा गाना रिलीज, भक्ति औऱ शक्ति का अद्भुत संगम, शानदार म्यूजिक ने डाली जान

जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में तमिल सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की भूमिका अरविंद स्वामी निभाएंगे। खबरों की मानें तो एमजीआर और जयललिता ने 28 हिट फिल्मों में साथ काम किया था। 

इस फिल्म को विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म 26 जून 2020 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन