1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लेटेस्ट पोस्ट में स्टाइल में नजर आईं कंगना रनौत, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'लाइफ में कुछ भी होने का...'

लेटेस्ट पोस्ट में स्टाइल में नजर आईं कंगना रनौत, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'लाइफ में कुछ भी होने का...'

 Published : Nov 05, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Nov 05, 2020 09:56 pm IST

कंगना रनौत ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

कंगना रनौत अपने पोस्ट की वजह से लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। अभिनेत्री ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो स्टाइल में नजर आ रही हैं।

क्रिकेटर के एल राहुल ने अथिया शेट्टी को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, देखिए दोनों की ये तस्वीर

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'लाइफ में कुछ भी होने का..सिर्फ एक चीज याद रखो कि स्टाइल में रहने का। एटीट्यूड।' तस्वीर में कंगना रनौत ग्रे कलर की वूलन ड्रेस पहने हुए और ओपन हेयर में नजर आ रही हैं। 

इससे पहले कंगना ने विटेंज स्टाइल में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'कजिन भाई विष्णु की शादी में कंगना ने विंटेज स्टाइल को कैरी किया।' इससे पहले भी कंगना अपने स्टाइलिश की लुक तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

सोनू सूद के फैन ने उनसे मांगा किंग खान स्टाइल बर्थडे सेलिब्रेशन, एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

कुछ दिन पहले कंगना के भाई करण की शादी की तस्वीर शेयर की थी। शादी की रस्मों के दौरान एक्ट्रेस बिंदास अंदाज में नजर आई थीं। ये शादी कंगना के होमटाउन हिमाचल प्रदेश से ही हुई थी। कंगना ने अपनी बहन रंगोली के साथ कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कंगना लाल रंग के लहंगे में गजब ढा रही थीं। तस्वीर को साझा करते हुए कंगना ने पोस्ट में लिखा था- 'कंगना रनौत ने करण अंजली की शादी पहाड़ी धाम में लाल रंग के लहंगे में अटेंड की। ये फोटोज कितनी क्यूट है ना?'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन